Kisan Samman Nidhi: ₹8000

 

Kisan Samman Nidhi: इस राज्‍य की सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब किसान सम्मान निधि में मिलेंगे ₹8000 

Kisan Samman Nidhi Increased in Rajasthan: चुनावी नतीजे आने के साथ ही राजस्‍थान की भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर बताया है कि अब राज्‍य के किसानों को किसान सम्‍मान निधि 8000 रुपए मिलेगी.
Kisan Samman Nidhi Increased in Rajasthan: राजस्‍थान के किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. चुनावी नतीजे आने के बाद राजस्‍थान के किसानों को राज्‍य की बीजेपी सरकार (Rajasthan Government) ने बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने किसान सम्‍मान निधि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इस बात की जानकारी शनिवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की ओर से सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी गई.

अब 8000 रुपए होगी किसान सम्‍मान निधि

Comments